चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी के नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो कार्यक्रम को लेकर वायुसेना के रिहर्सल के मद्देनजर बुधवार की सुबह 9 बजे वाराणसी जिला प्रशासन ने वाराणसी की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए राजघाट मालवीय पुल पर आवाजाही रोक दी। प्रशासन की इस अचानक रोक से पड़ाव क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दशहरा पर्व की छुट्टी बीतने के बाद काम-धंधे और नौकरी पर लौटने वाले लोगों का दबाव अधिक होने के कारण सुजाबाद चौकी से लेकर रेलवे डॉट पुलिया तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते पूरे मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- Chandauli News: एयर शो सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग पड़ाव से वाराणसी को जोड़ने वाला राजघाट मालवीय पुल एक प्रमुख और अत्यंत व्यस्त मार्ग ...