चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। वाराणसी में 22 अक्टूबर से होने वाले एयर शो के मद्देनजर रेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बुधवार शाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन के मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वारों, यातायात प्रवाह और यात्रियों के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया का जायजा लिया। इस दौरान सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप सहित सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे। रेल प्रशासन ने बताया कि अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त रेक रिजर्व रखा गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर डीजी रेलवे ने ए...