चंदौली, अक्टूबर 19 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। काशी में 22, 24 व 25 अक्टूबर से होने वाले एयर शो को लेकर रविवार को भीड़ और सुगम यातायात को लेकर वाराणसी और चंदौली जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग ने विशेष सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वाराणसी पीडब्ल्यूडी विभाग ने पड़ाव चौराहे से अवधूत भगवान राम घाट जाने वाले प्रमुख मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। सुजाबाद बंधा मोड़ के समीप वर्षों से सड़क किनारे बसी धरकार बस्ती को हटवाया गया। इसके बाद सड़क के दोनों तरफ सफाई कर जेसीबी से समतलीकरण कराया गया, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ गई। जेसीबी की गर्जना सुनते ही धरकार समाज के लोग स्वयं झुग्गी-झोपड़ी हटाने लगे। यह भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 79 अस्थायी पुलिस थाने बने, 25 को आ सकते हैं PM मोदी बस्ती उजड़ने से रोजी-रोटी को...