Chandauli News: एयर शो को लेकर ऑनलाइन होंगे पठन-पाठन
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: चंदौली। एयर शो कार्यक्रम के दृष्टिगत पीडीडीयू नगर एवं नियामताबाद क्षेत्र अवस्थित विद्यालयों के भौतिक पठन-पाठन को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही आनलाइन मोड में पठन-पाठन करने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर एवं नियामताबाद परिक्षेत्र में भारतीय वायुसेना की ओर से 22, 24 एवं 25 अक्तूबर को एयर-शो का आयोजन होना है। इसमें दर्शकों एवं आम जनमानस की अत्यधिक भीड़ एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं के आवागमन में होने वाली कठिनाईयों को दृष्टिगत डीएम चंद्रमोहन गर्ग के आदेश के अनुपालन में पीडीडीयू नगर एवं नियामताबाद में अवस्थित विद्यालयों के भौतिक पठन-पाठन को स्थगित करते हुए उक्त तिथियों को पठन-पाठन ऑनलाइन मोड में किए जाने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.