चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। एयर शो के दूसरे चरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चंदौली के जिला पुलिस प्रशासन के साथ वाराणसी के उच्चाधिकारियों ने पड़ाव चौराहे पर यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 10 बजे के बाद वाराणसी जाने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहनों के साथ पैदल आवागमन पर भी रोक लगा दी गई। इसके बाद राजघाट पुल पर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुजाबाद चौकी के समीप मालवीय पुल की चढ़ान पर आरएएफ के महिला एवं पुरुष जवानों के साथ पीएसी और पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। पुल पर केवल पासधारकों को ही जाने की अनुमति दी जा रही थी। अन्य लोगों को अवधूत भगवान राम घाट की ओर डायवर्ट किया जा रहा थ...