चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर काशी के नमो घाट पर आयोजित तीन दिवसीय एयर शो के दूसरे दिन (शनिवार) भी गंगा तटों पर दर्शकों का भारी जनसैलाब उमड़ा। चंदौली जिले के बहादुरपुर स्थित शक्ति घाट से लेकर अवधूत भगवान राम घाट तक लोग आसमान में लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज कारनामों को अपलक निहारते रहे। जैसे ही सेना के विमानों ने गंगा के पावन तट पर गर्जना करते हुए उड़ान भरी, दर्शकों में रोमांच की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Chandauli News: एयर शो:गगन में हैरतअंगेज उड़ान को अपलक निहारते रहे लोगगंगा तटों पर उमड़ा दर्शकों का जनसैलाब वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एयर शो में जब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए, तो हर कोई दंग रह गया। वायुसेना के इस...