चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: चंदौली,संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की कम उपस्थिति दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित जिला कोऑर्डिनेटर (डीसी) को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और सभी निर्माण कार्...