चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। बलुआ पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर चहनियां चौराहे से एक बेकरी की दुकान में रखा एक कुंतल अवैध पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। पटाखे का गोदाम बेकरी की दुकान की आड़ मे संचालित किया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को बलुआ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चहनियां चौराहे के पास रिद्धी बेकर्स की दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली। दुकान के बगल वाले कमरे में गत्तों में भारी मात्रा में अवै...