चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शाम और रात में चहनियां, मारूफपुर और सुरतापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में लगातार बिजली की आवाजाही से आमजन के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन और रात में दो-दो घंटे की रोस्टिंग के साथ बार-बार ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है।

बिजली की समस्या भीषण गर्मी और उमस के कारण घरों में रहना दूभर हो गया है। बिजली कटते ही पंखे और कूलर बंद हो जा रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।किसानों का कहना है कि अनियमित आपूर्ति के कारण धान की सिंचाई प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी न पहुंचने से फसल पर असर पड़ रहा है। धाना...