चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अमांव गांव में सोमवार की सुबह जहरीले सांप के डसने से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अमांव निवासी रमवंती देवी पत्नी टेंगरी चौहान सुबह दूध गर्म करने के लिए घर में रखे उपले लेने गई थीं। उपलों के बीच छिपे सांप ने अचानक डस लिया। सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना शहाबगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह को दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिं...