चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राजेश कुमार ने बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस में रखी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनकी नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग की जांच समय-समय पर की जाए। वेयरहाउस परिसर की चौकसी हर समय की जाए। जिले में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था तय की जा रही है। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरि कृष्ण मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य म...