Chandauli News: इलिया में वांछित भैंस चोर गिरफ्तार
चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित एक शातिर आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डेहरी कला गेट बेन-धरौली मार्ग के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से Rs.2,120 नकद भी बरामद किए गए। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमरजीत चौहान पुत्र बाबूलाल चौहान इलिया कस्बा का रहने वाला है। वह भैंस चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की गई। बताया कि अमरजीत चौहान अपराधी किस्म का है उसके खिलाफ इलिया और चकिया थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी तथा आर्म्स एक्ट समेत आठ आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मुठभेड़ में मवेशी चोर गिरोह का बदमाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.