चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीते दो अक्तूबर की रात में सलेमपुर स्थित राजनरायण सिंह जय हिंद इंटर कॉलेज से चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस दर्ज किया था। मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को सलेमपुर नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की सामान बरामद करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मंगलवार की रात्रि चेकिंग के दौरान पौने ग्यारह बजे सलेमपुर नहर मोड मुख्य सडक के पास से घटना में शामिल सतीश राजभर उर्फ चिल्लर और संदीप राय पर संदेह होने पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों ने चोरी की सामान बरामद करते हुए चोरी की बात कबूल किया। जिनक...