चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी रेंज के अमदहां कंपार्टमेंट में बुधवार की सुबह आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से जुताई कर खेती शुरू करने के प्रयास को वन विभाग ने विफल कर दिया। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण कारियों को खदेड़ कर कार्य को रोकवा दिया। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरक्षित वन भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से ट्रैक्टर से जुताई कराकर खेती बारी करने के लिए वन भूमि का उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। तत्काल वनरक्षक चंद्रशेखर, प्रेम सिंह, भोला समेत अन्य वन कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अवैध खनन करते पकड़ी टै्रक्टर ट्राली, सीज जिसे देखकर अतिक्रमणकारियों ने विरोध करने का साहस दिखाया,लेकिन वन विभाग ...