चंदौली, अक्टूबर 31 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और उसके प्रति जागरूकता ही आपकी सेहत पर खरी उतर सकती है। यह तभी संभव है जब हम खुद से ही इन खाद्य पदार्थों की पहचान अपने से कर सकें। ऐसे में पनीर और खोवे में मिलावट का पता आयोडीन सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर पकडा जा सकता है। हालांकि इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल वैन भी है लेकिन हमे स्वयं मिलावट पता लगाना पडेगा। त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में बाजारों में धड़ल्ले से नकली पनीर और खोवे का व्यापार तेजी से रफ्तार पकडता है। टनों नकली माल की खपत की जाती है। जहां इनका प्रयोग हम घर में खानों में करते हैं तो वहीं त्योहारों मसलन आने वाली दीपावली पर मिठाइयों में धड़ल्ले से किया जाता है। नकली खोवो और पनीर से बने खाद्य पदार्थ हमारे शरीर में बीमारियों...