Chandauli News: आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर
चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: चंदौली पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छोटू सराय गांव निवासी 26 वर्षीय अजय यादव करीब 20 दिन पहले रोज़गार के सिलसिले में मुंबई गया था। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब दोनों की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पत्नी 23 वर्षीय सपना की मौत हो गई। जबकि अजय याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.