चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चंदौली। सोशल मीडिया पर परिवहन विभाग की फर्जी पहचान बनाकर लोगों से आनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। आरोपी उक्त इंस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम से परिवहन विभाग के नाम पर दुरूपयोग कर लेागों को गुमराह करते हुए ड्राईविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी कार्य कराने के लिए धनराशि वसूलता था। इसकी शिकायत मिलने पर परिवहन विभाग की ओर से बीते 29 जून को पुलिस अधीक्षक को पत्र के मध्यम से एआरटीओ वाले भईया जी के नाम पर चल रहे फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी को बंद कराने और संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की ग...