चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/शहाबगंज, हिटी। परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों ने इस साल नए दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इसमें नए आधार कार्ड के साथ ही पुराने आधार कार्ड को भी अपडेट किया जाना है। बताया जा रहा है कि शहाबगंज और नियामताबाद ब्लाक में बीआरसी पर आधार कार्ड नहीं बनने से विद्यालयों में अध्ययनरत सैकड़ों बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चकिया में एक सेटअप मशीन खराब होने से वहां भी काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। विकासखंडों के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर इसके बनाने की जिम्मेदारी किसी कंप्यूटर आपरेटर या फिर किसी विभागीय शिक्षक को जिम्मेदारी देकर कराया जाता है। लेकिन शहाबगंज ब्लाक के बीआरसी पर किसी कंप्यूटर आपरेटर या के तैनात नहीं होने से यह समस्या महीनों से ...