चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। दीवाली का पर्व आधुनिक सजावट और चमक-दमक के बीच आज भी अपनी पुरानी परंपराओं को संजोए हुए है। पर्व पर खील, लईया, गट्टा, बताशा, मिठाई और मिट्टी के खिलौनों की खरीदारी का आज भी विशेष महत्व है। यही वजह है कि पर्व पर बाजार में इन पारंपरिक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ शनिवार को भी बनी रही। ग्राहकों की संख्या बढ़ने और महंगाई के चलते इस बार लाई, गट्टा और बताशा 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक महंगा भी हुआ है। दुकानदार कमलेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लाई, गट्टा और बताशा के भाव में 15 से 20 रुपये प्रति किलो बढोत्तरी हुई है। दीवाली पर इनकी खरीदारी का विशेष महत्व है। लोग पूजा-पाठ में प्रसाद और भोग के लिए इनकी खरीदारी करते हैं। इसके बाद भी परंपरा का निर्वहन करने के लिए लोगों ने...