चंदौली, सितम्बर 21 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर में बन्दरगाह विस्तारीकरण के लिए हो रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य को ग्रामीणों के विरोध में रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश वर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ किसान जमीन पर निर्माण कार्य नहीं किए जाने पर अड़ गए। इस पर एसडीएम ने उनकी जमीन की पुनः पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। शेष क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है। बन्दरगाह क्षेत्र मिल्कीपुर ग्राम पंचायत के ताहिरपुर में दलित बस्ती के समीप रविवार को जेसीबी नीव खुदाई कार्य के लिए पहुची। इसी बीच ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर तत्काल मुगलसराय कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया ग्रा...