चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान पूरे जिले में सकलडीहा एडीओ पंचायत कार्यालय की ओर से निस्तारण सबसे बेहतर होने पर संतोष जताया। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निस्तारण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस क्रम में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान सकलडीहा एडीओ पंचायत कार्यालय में प्राप्त 86 शिकायतों के सापेक्ष 82 लोगों ने निस्तारण को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने सकलडीहा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया। क...