चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: चकिया। नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय में रविवार को चंद्रप्रभा साहित्यिक संस्था की ओर से डॉ. इनामुल हक इनाम स्मृति काव्य समारोह आयोजित हुआ। समारोह में साहित्य प्रहरी सम्मान डॉ. मोहम्मद अली बक्सी को और चंद्रप्रभा साहित्य सम्मान अंतरराष्ट्रीय शायर अतीक अंजर को दिया गया। वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चंद्रा और अब्दुल कय्यूम खान को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मनोज द्विवेदी मधुर की वाणी वंदना से हुआ। संस्था के अध्यक्ष बेचई सिंह मालिक ने आयल अर्बन तूफान लिहलस कितनन के जान सुनाकर किसानों का दर्द बयां किया। डॉ. मोहम्मद अली बक्सी ने बेवफा थे वो मगर मुझे वफा करना पड़ा प्रस्तुत किया। अतीक अंजर ने उससे एक बार बात हो जाए, फिर वो चाहे जिसके साथ हो जाए सुनाकर मोहब्बत को परिभाषित किया...