चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार की देर शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं पीडीडीयू नगर सहित आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया। गलियों से लेकर दुकानों और घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं नौगढ़ में बारिश के साथ वज्रपात से एक महिला झुलस गई। उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई इलाकों की आपूर्ति भी देर रात तक बाधित हो गई। जिले में इधर बीच मौसम कई दिनों से सामान्य चल रहा था लेकिन दिनभर धूप निकलने के बाद बुधवार की शाम करीब सात बजे मौसम अचानक बदल गया। पहले बूंदाबादी शुरू हुई। बाद में तेज आंधी और गरज चमक के साथ भारी बारिश हुई। जिससे पीडीडीयू नगर के पटेल नगर, चालीस फीट रोड, आर्य समाज मंदिर रोड, कैलाशपुरी, रवि नगर इलाके ...