चंदौली, नवम्बर 19 -- Chandauli News: धीना। कंदवा थाना क्षेत्र के कंदवा बाजार स्थित झोलाछाप चिकित्सक के चिकित्सालय में गर्भवती की इलाज के दौरान मौत के मामले में जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंप दी गई है। वहीं पुलिस ने अस्पताल संचालक दंपति का चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, इसलिए चालान धारा 151 में किया गया है। कंदवा बाजार स्थित निजी चिकित्सालय में गर्भवती रिंकी देवी की इलाज के दौरान रविवार की रात्रि में मौत हो गई थी। प्रसव के लिए परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराए थे। इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ गई तो उसे दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के उपरांत अस्पताल संचालक अस्पताल पर ताला बंद कर फरार हो गया। परिजनों की त...