चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद । धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अज्ञात हमलावरों ने तोड़फोड़ के साथ ही अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट किया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहां पहुंची पुलिस ने अस्पताल में जांच पड़ताल के अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य कार्रवाई में जुट गई। बभनिया गांव निवासी 30 वर्षीय चांदनी देवी 14 अगस्त की शाम इलाज के लिए कोमल हॉस्पिटल पहुंची थीं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीके राय के अनुसार जांच में महिला टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित पाई गई थीं और उनका इलाज चल रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान महिला का व्यवहार असामान्य रहा। उन्होंने नीडल एवं इंजेक्शन लेने से इनकार करते हुए स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं पीड़िता ...