चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: चंदौली। दीवाली के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सभी आकस्मिक सेवाओं सही तरीके से चलाने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं चार एएलएम एम्बुलेंस के अलावा 108 एवं 102 की कुल 46 एम्बुलेंस सीएचसी और पीएचसी पर पर खड़ी रहेंगी। वहीं जिला अस्पताल में बर्न वार्ड बनाने के साथ ही दवाओं और जांचों का इंतजाम किया गया है। पर्व पर खानपान की लापरवाही से पेट की दिक्कतें बढ़ी हैं। इससे जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- Balia News: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड और इमरजेंसी में 21 बेड आरक्षित बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. अमित सिंह ने बताया...