चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: चकिया- इलिया, हिटी। अशोक विजय धम्म दिवस के अवसर पर निकाली गई भव्य धम्म यात्रा में भगवान गौतम बुद्ध के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान भीषमपुर से यात्रा का शुभारंभ रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापना के लिए 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री, समानता और मानवता के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: देशना समारोह का हुआ आयोजन भीषमपुर से शुरू हुई यह यात्रा गनेशपुर, गायघाट, भंगड़ा, मुजफ्फरपुर, चकिया बाजार और सैदू...