चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीनगर थाना क्षेत्र के दो लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। इसमें अमोघपुर के ग्राम प्रधान/प्रशासक सहित दो पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव के ग्राम प्रधान एवं प्रशासक सुनील चौहान और वार्ड नंबर-5 बिछड़ी निवासी विशाल उर्फ आकाश सोनकर को जिला बदर किया गया है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: चार बदमाश चार-चार माह के लिए जिला बदर अधिकारियों के अनुसार दोनों व्यक्तियों की गतिविधियां क्षेत्र की शांति...