चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी रेंज के अमदहां-चरनपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह डीहबाबा नाला के किनारे सड़क पर मृत मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय नौगढ़ पहुंचाया, जहां तीन सदस्यीय चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नरकटी जंगल की ओर गश्त कर लौटते समय अमदहां-चरनपुर के पास नाले के किनारे सड़क पर मगरमच्छ दिखा। सूचना पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, वनरक्षक धरमबीर, भोला यादव सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हिलाने-डुलाने पर कोई हरकत न होने पर मौत की आशंका पर उसे सावधानीपूर्वक कब्जे में लिया गया। मामले की जानकारी तत्काल डीएफओ को दी गई। डीएफओ ...