चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: नौगढ़। क्षेत्र के अमदहां चरनपुर गांव के समीप स्थित डीहबाबा ताल में मंगलवार को घड़ियाल दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक जलचर के पानी से ऊपर नहीं आने पर टीम वापस लौट गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ताल में समीपवर्ती गोलाबाद बंधी से बरसात के दौरान घड़ियाल के आने की आशंका है। घड़ियाल से खतरे की आशंका काफी कम रहती है। वन विभाग की टीम निगरानी में लगी है। दिखने पर पकड़कर बड़े जलाशय में छोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कुएं में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...