चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में सभी थानों के हेड मोहर्रिर एवं मुंशी के साथ बैठक किया। इस दौरान थाना कार्यालय में रखे जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों, रजिस्टरों एवं दस्तावेजों की समीक्षा किया। इस दौरान थाना कार्यालय की सुदृढ़ एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए अपराध रजिस्टर, जीडी, मालखाना रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, शिकायत एवं प्रार्थना पत्र रजिस्टर, सम्मन, वारंटी रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों और दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित एवं उच्च कोटि का रखरखाव करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना कार्यालय के अभिलेख पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनियमितता स्वीका...