चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में गुरुवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर एक साथ चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य रेल राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसमें पीडीडीयू जंक्शन, गया जंक्शन, सासाराम एवं डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर विशेष रूप से जांच की गई। सभी स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर किलेबंदी कर यात्रियों के टिकटों की गहनता से जांच की गई। इस अभियान में टिकट जांच कर्मचारियों, आरपीएफ सहित कुल 71 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। जांच के दौरान कुल 607 बेटिकट यात्री पकड़े गए, जिनसेRs.4,92,385 का राजस्व प्राप्त हुआ। सीनियर डीसीएम राजीव रंजन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित एवं वैध टिक...