चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। धान के कटोरे में नहरों और रजवाहों के टेल पर बसे किसानों के लिए अच्छी खबर है। टेल के किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए सकलडीहा क्षेत्र के बढ़वल रजवाहे की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि उसे पूरी क्षमता से चलाया जा सके और अंतिम छोर तक पानी मिलता रहे। इसके बन जाने से क्षेत्रीय किसानों को काफी फायदा मिलेगा और सिंचाई के लिए उन्हें विभागीय अफसरों के यहां चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सकलडीहा क्षेत्र के बढ़वाल रजवाहा से करीब 50 गांवों से जुड़े किसानों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन की सिंचाई होती है। लेकिन रजवाहा के तटबंध जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने और झाड़ झंखाड़ से पट जाने के कारण टेल पर बसे किसानों को धान और गेहूं क सीजन में पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। कारण कि तटबंध कमजोर होने से पानी ...