Chandauli News: अपर मुख्य वन संरक्षक करेंगे पौधरोपण
चंदौली, जुलाई 3 -- Chandauli News: पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। वन विभाग की ओर से जिले में एक से सात जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव के तहत शुक्रवार मुग़लसराय रेंज की ओर से पड़ाव चौराहे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। दोपहर बाद करीब तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजीव कुमार और विशिष्ट अतिथि डीएफओ बी शिवशंकर पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद कार्यक्रम में मौजूद वन रेंजर रामनारायण सहित वन अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अन्य लोग भी पौधरोपण करेंगे। इसके साथ ही मौजूद लोगों को पेड़ों के संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: मदर्स प्राइड स्कूल में किया गया पौधारोपण यह भी पढ़ें- आम बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.