Chandauli News: अनियंत्रित बाइक पलटने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चंदौली, अक्टूबर 15 -- Chandauli News: सकलडीहा (चंदौली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव के सामने बीते बुधवार की देर रात अनियंत्रित बाइक पलटने से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक धपरी गांव से तिलक समारोह से रात में घर लौट रहे थे। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव निवासी भगवान दास राजभर का 22 वर्षीय पुत्र गौरव अपने भाई के साथ बुधवार को बाइक से नियामताबाद क्षेत्र के छापरी गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम से घर लौटते समय सड़क पर गड्ढा होने के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में उसकी जान चली गई। गौरव आईआईटी में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। उसके बड़े भाई आयकर विभाग में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.