चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: धानापुर(चंदौली) हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के सरयां गांव के समीप बीते रविवार की रात एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे निर्मित एक रिहायशी मकान में घुस गई। इस घटना में गृह स्वामी और उसके परिजन तो बच गए, लेकिन घर की दीवार और करकट आदि टूट गया। धानापुर से जमानिया मार्ग पर स्थित सरयां गांव में सड़क के किनारे सियाराम यादव का रिहायशी घर है। रविवार की देर रात में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। गनीमत रहा कि उस वक्त गृह स्वामी करकट में से निकलकर बाहर पेशाब करने गया था। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। किंतु इस घटना में उसकी दीवार और करकट टूटकर बिखर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त चालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई। इस दुर्घट...