चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: धीना। सैयदराजा जमानियां मार्ग पर बरहनी के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पटल गया। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को ट्रक की केबिन से बाहर निकालकर पास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गाजीपुर अधियरा निवासी पंकज यादव जमानियां से ट्रक लेकर चुनार जा रहा था। तभी बरहनी स्वास्थ्य केन्द्र से कुछ दूर पहले ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे बाएं तरफ गढ्ढे में पलट गया। घटना के दौरान संयोग अच्छा था कि मार्ग के किनारे कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...