चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील में बीते दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह और तहसील के प्रभारी राजस्व लिपिक से खतौनी संशोधन 38(2)की फाइल रोके जाने को लेकर आपस में विवाद हो गया था। जिसमें अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अधिवक्ताओं की ओर से लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना की जांच शुरू कर दी है। तहसील पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ताओं से मिलकर जांच पड़ताल किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राजस्व लिपिक की गिरफ्तारी की मांग उठाया। बीते सोमवार को तहसीलदार के चैंबर में तहसीलदार कार्यालय के मालबाबू प्रभारी राजस्व लिपिक शाकिब अर्सलान और अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह के बीच खतौनी संशोधन 38(2)की फाइल रोके जाने को लेकर आपस में विव...