चंदौली, सितम्बर 20 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील में अधिवक्ता लाइब्रेरी निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। शनिवार को अपने पैतृक आवास सकलडीहा कस्बा पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को अधिवक्ताओं ने लाइब्रेरी निर्माण के लिए पत्रक सौंपा। मंत्री ने अधिवक्ताओं ने जल्द इसका निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा सहित अन्य वकीलों ने पत्रक दिया। तहसील में लाइब्रेरी युक्त अधिवक्ता भवन को लेकर डेमोक्रेटिक बार की ओर से कवायद की जा रही है। बीते दिनों डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री अनिल राजभर ने अधिवक्ता हित में वाटर कूलर लगवाया है। यह भी पढ़ें- Ara News: उच्च शिक्षा और व...