चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय में गुरुवार को माल लदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की वाणिज्य विभाग द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप सहित बीडीयू से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभागार के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्यान्न, सीमेंट सहित विभिन्न वस्तुओं के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया। मुख्य रूप से बिहार स्टेट फूड कॉरपोरेशन के रोहतास, गया एवं औरंगाबाद केंद्रों से चावल लदान, जानकी ट्रेडर्स औरंगाबाद से धान लदान, श्री सीमेंट औरंगाबाद से सीमेंट लदान तथा एनपीजीसीएल अंकोरहा एवं बीआरबीसीएल नवीनगर के प्रतिनिधि फ्लाई ऐश लदान को लेकर चर्चा में जुड़े। इस दौरान व्यापारियों को ...