चंदौली, अक्टूबर 12 -- Chandauli News: धीना, (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के डिग्गी गांव के पास धीना-अमड़ा मार्ग पर रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में 50 वर्षीय वीरेंद्र राम की मौत हो गई। जबकि घायलों में गोलू और सुमित घायल हैं। तीनों धानापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी हैं।

हादसे में एक की मौत, दो युवक घायल पुलिस के अनुसार तीनों मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वापस लौटते समय डिग्गी गांव के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अ...