चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: पीडीडीयू हिटी। जिले में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों का हाल बेहाल है। यह हाल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर लोगों में रोष दिख रहा है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। यहीं नहीं उपभोक्ताओं का मोबाइल फोन तक उठाने का जहमत नहीं उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अघोषित बिजली कटौती से रोष, भीषण गर्मी में बेहाल दिखे लोगपीडीडीयू नगर में बिजली कटौती से लोग दिखे बेहाल : पीपीडीयू नगर। अघोषित बिजली कटौती से नगरवासी परेशान हैं। बीते रविवार की रात कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, मैनाताली सहित कई मोहल्लों में हर घंटे बाद बिजली आपूर्ति ठप होती रही। भीषण गर्मी के दौरान बिजली कटौती रात करीब 9 बजे से शुरू हो गया। थोड़ी देर के लिए...