चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा के आदि आश्रम हरिहर में गुरुवार को परमपूज्य अघोरेश्वर प्रतिमा, चरण पादुका और शिवलिंग का स्थापना दिवस गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे थे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा सम्भव रामजी ने पूजा-पाठ, आरती, सफल योनि का पाठ और हवन के साथ की। इसके बाद अघोरन्ना परो मंत्रः नास्ति तत्व गुरोः परम का अखंड संकीर्तन आरंभ हुआ। इस दौरान एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आश्रम वर्षों पूर्व अवधूत भगवान राम की कुटिया हुआ करता था। बाबा की अलौकिक, दिव्य और चमत्कारी शक्तियों की कई कथाएं प्रचलित हैं। वह ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों के सख्त विरोधी थे और दिन-दुखियों की ...