Chandauli News: अंधेरा होने से नहीं दिखा ट्रैक्टर
चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: पड़ाव। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर पसरा अंधेरा हादसों का कारण बन रहा है। सिक्सलेन सड़क बनने के बाद पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर एक साल पहले आकर्षक डिजाइन के बिजली के खंभे और लाइटें लगाई गई थीं। हालांकि, अब तक इन्हें चालू नहीं किया गया है। इसके चलते पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार भोर में हुए हादसे की एक वजह सड़क पर पसरा अंधेरा भी हो सकता है। स्कूटी चला रहे उस्मान को अंधेरे के कारण आगे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी। जब तक वह कुछ समझ पाता, स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई और हादसे में मामा-भांजे की जान चली गई। ---------------------------------------------------- यह भी पढ़ें- Chandauli News: अनियंत्रित स्कूटी ट्रैक्टर में घुसी, मामा-भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.