चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति सिघरौल पर मंगलवार को खाद लेने पहुंचे किसानों ने सचिव पर पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद दर्ज मात्रा से कम खाद देने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि सचिव पहले पास मशीन पर अंगूठा लगवाते हैं और इसके बाद पूछते हैं कि कितनी खाद चाहिए। आरोप है कि इसके बाद मनमाने तरीके से खाद की मात्रा दर्ज कर दी जाती है। भटरौल गाव के किसान सुरेंद्र ने बताया कि उनसे चार बोरी यूरिया के लिए अंगूठा लगवाया गया। लेकिन मौके पर केवल तीन बोरी यूरिया दी गई। इसी तरह सुभावती से दो बोरी डीएपी और तीन बोरी यूरिया के लिए अंगूठा लगवाया गया। जबकि उन्हें मात्र एक बोरी डीएपी ही दी गई। किसान लालचंद के चार बोरी डीएपी के लिए अंगूठा लगवाने के बाद दो बोरी डीएपी दी गई। वही...