Champawat News: 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो दबोच
चम्पावत, जुलाई 16 -- Champawat News: चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों का दबोचा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मनिहारगोठ रोड, ग्रिप कैंप के पास 23 वर्षीय विशाल मिश्रा निवासी मछली गली टनकपुर के कब्जे से 4.70 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा हनुमान मंदिर पार्किंग के पास से 25 वर्षीय सुधीर शर्मा निवासी वार्ड चार, टनकपुर के पास से 3.76 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस और अन्य अपराध में लिप्त होने पर मुकदमा दर्ज है। यह भी पढ़ें- टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो दबोच यह भी पढ़ें- Purnia News: स्मैक बरामदगी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.