चम्पावत, नवम्बर 3 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। चम्पावत विकास भवन सभागार में मंगलवार को उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीईएसटीओ दीप्ति कीर्ति तिवारी ने बताया कि जिला बीते 15 माह से बीसूका में अव्वल रहा है। उपाध्यक्ष ने इसके लिए अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और क्षेत्रीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने को कहा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, बीसूका के संयुक्त निदेशक टीएस अन्ना, सीडीओ अजय सिंह, सीएमओ डॉ.देवेश चौहान, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ दिनेश दिगार...