चम्पावत, अक्टूबर 2 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, पूर्णागिरि रोपवे आदि विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 237.74 करोड़ रुपये से बन रहे आईएसबीटी से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने 107.35 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे शारदा घाट पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने किरोड़ा नाला में निर्माणाधीन सेतु, मां पूर्णागिरि यात्रा मार्ग...