Champawat News: ह्दयगति रुकने से मौत
चम्पावत, नवम्बर 9 -- Champawat News: टनकपुर। नगर के एक मिठाई प्रतिष्ठान में काम करने वाले कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय मंगल पांडे पुत्र ठाकुरदास, निवासी होली चौराहा, पीलीभीत के रूप में हुई है। रविवार दोपहर को तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोग उन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लेकर पहुंचे। डॉ. उमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की वजह हृदय गति रुकना माना जा रहा है।प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.