चम्पावत, जुलाई 24 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी ब्लाक मुख्यालय में हिंदुस्तान अख़बार की ओर से हिंदुस्तान ओलंपियाड के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को चेक और प्रमाण पत्र दिए गए। डॉ. लीलाधर भट्ट विद्या मंदिर इंटर पाटी के कक्षा आठ के छात्र रितिक गहतोड़ी को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 3100 रुपये क चेक दिया गया। वहीं इंडस नेशनल स्कूल पाटी के छात्र प्रियांशु जोशी को कक्षा सात में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 1100 रुपये का चेक दिया गया। इसके साथ ही हिंदुस्तान ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। यहां विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य किशोर चंद्र और इंडस स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज गहतोड़ी ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड की पहल का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...